Share this post with:
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को रायपुर में जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर गौरव सिंह, विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, निगम आयुक्त संबित मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन समेत अधिकारी--कर्मचारियों के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और आम नागरिक ने हाथों में तिरंगा थामकर जमकर दौड़े।
हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ते लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। दौड़ शहीद भगत सिंह चौक से शुरू होकर खजाना चौक और कलेक्ट्रेट होते हुए वापस शंकर नगर पहुंची जहां दौड़ का समापन हुआ। इस दौरान पूरे रास्ते में देशभक्ति का माहौल नजर आया। स्वतंत्रता दौड़ का उद्देश्य लोगों में देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकजुटता की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम के जरिए हर घर तिरंगा अभियान का संदेश भी दिया गया। प्रतिभागियों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
Share this post with:
25 Aug 2026 54 Views
25 Aug 2026 54 Views
25 Aug 2026 24 Views
21 Aug 2026 46 Views