Share this post with:
00 10 दिनों तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे संगठनात्मक बैठकें
रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत एवं सह प्रभारी सौरभ झा 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक बस्तर संभाग एवं आसपास के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता जगदलपुर, बस्तर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, सिहावा, डौंडी लोहारा, बालोद एवं गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर संगठनात्मक बैठकें और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
इस दौरे का उद्देश्य प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करना, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद करना और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चा करना है। पार्टी की ओर से प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को पूरे दौरे में अनिवार्य रूप से शामिल रहने के निर्देश दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी इस दौरे के माध्यम से बस्तर सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।
Share this post with:
23 Nov 2026 3 Views
23 Nov 2026 18 Views
21 Nov 2026 234 Views
21 Nov 2026 265 Views
20 Nov 2026 358 Views
20 Nov 2026 339 Views
20 Nov 2026 361 Views
20 Nov 2026 379 Views
20 Nov 2026 354 Views