CNIN News Network

कल से 23 दिन तक रद्द रहेंगी 65 ट्रेनें

25 Nov 2026   60 Views

कल से 23 दिन तक रद्द रहेंगी 65 ट्रेनें

Share this post with:

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने झारसुगुड़ा और चांपा में चल रहे विकास और तकनीकी कार्यों के चलते 65 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक कुल 23 दिनों के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई गाडिय़ों को रद्द करने के साथ कुछ को बीच रास्ते में समाप्त किया जाएगा, जबकि कई ट्रेनें बदले हुए मार्ग और देरी से चलेंगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के तहत 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके अलावा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना में चांपा स्टेशन को जोडऩे और चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 6 से 18 दिसंबर के बीच कई गाडिय़ां प्रभावित होंगी। वहीं, 7 से 18 दिसंबर तक कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को रायपुर के बजाय केवल कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा।
अलग-अलग तारीखों पर कैंसिल रहेंगी ये प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें
इतवारी-टाटानगर 29 नवंबर और 1 से 16 दिसंबर तक, टाटानगर-बिलासपुर 4, 5 व 7 से 15 दिसंबर तक तथा बिलासपुर-टाटानगर 5, 6 व 8 से 16 दिसंबर तक कैंसिल रहेगी। हावड़ा-पुणे दुरंतो 26 नवंबर, 3, 7, 12, 14, 15 व 16 दिसंबर को और पुणे-हावड़ा दुरंतो 28 नवंबर, 5, 8, 14, 15, 16 व 17 दिसंबर को रद्द रहेगी। सांतरागाछी-पुणे 5 व 12 दिसंबर, पुणे-सांतरागाछी 7 व 14 दिसंबर, मालदा टाउन-सूरत 5 व 12 दिसंबर, सूरत-मालदा टाउन 7 व 14 दिसंबर, कामाख्या-एलटीटी 5 व 12 दिसंबर, एलटीटी-कामाख्या 8 व 15 दिसंबर को नहीं चलेगी। हटिया-दुर्ग 8 व 10 दिसंबर, दुर्ग-हटिया 9 व 11 दिसंबर, हटिया-पुणे 7 व 11 दिसंबर, पुणे-हटिया 9 व 13 दिसंबर, शालीमार-भुज 5 व 12 दिसंबर, भुज-शालीमार 8 व 15 दिसंबर, एलटीटी-शालीमार 9, 10 व 14 दिसंबर तथा शालीमार-एलटीटी 11, 12 व 16 दिसंबर को रद्द रहेगी। चर्लपल्ली-दरभंगा 28 नवंबर, 5, 8 व 12 दिसंबर, दरभंगा-चर्लपल्ली 1, 8, 11 व 15 दिसंबर, तिरुपति-रक्सौल 7 व 14 दिसंबर, रक्सौल-तिरुपति 10 व 17 दिसंबर, रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर 9 व सांतरागाछी-रानी कमलापति 10 दिसंबर, सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर 9 व जबलपुर-सांतरागाछी 10 दिसंबर, गया-एलटीटी 9 व एलटीटी-गया 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।
इसके अलावा बिलासपुर-बक्सर 11 व बक्सर-बिलासपुर 12 दिसंबर, हटिया-एलटीटी 11-12 व एलटीटी-हटिया 13-14 दिसंबर, हैदराबाद-रक्सौल 10 व रक्सौल-हैदराबाद 13 दिसंबर, पोरबंदर-सांतरागाछी 11 व सांतरागाछी-पोरबंदर 13 दिसंबर, वास्को द गामा-जसीडीह 11 व जसीडीह-वास्को द गामा 14 दिसंबर, ओखा-शालीमार 13 व शालीमार-ओखा 15 दिसंबर, उदयपुर-शालीमार 12 व शालीमार-उदयपुर 13 दिसंबर, हावड़ा-अहमदाबाद 14 व अहमदाबाद-हावड़ा 17 दिसंबर तथा नांदेड़-सांतरागाछी 14 व सांतरागाछी-नांदेड़ 16 दिसंबर को रद्द रहेगी।
लोकल यात्रियों के लिए बिलासपुर-रायगढ़ मेमू, रायपुर-गेवरारोड मेमू और रायपुर-कोरबा मेमू 6 से 17 दिसंबर तक रद्द रहेंगी। वहीं वापसी में रायगढ़-बिलासपुर मेमू, गेवरारोड-रायपुर मेमू और कोरबा-रायपुर मेमू 7 से 18 दिसंबर तक नहीं चलेंगी। इसके अलावा बिलासपुर-गेवरारोड मेमू, बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर और रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर भी 7 से 18 दिसंबर तक कैंसिल रहेंगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web