Share this post with:
00 भैरव सोसायटी में 14 महास्वप्नों का दर्शन पूजन व भगवान महावीर स्वामी जन्मवांचन 11 सितंबर रात्रि 8.30 बजे से होगा
रायपुर। खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में भक्तों ने सीमंधर स्वामी से मोक्ष मार्ग की पुकार लगाई । श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि आज रात्रि 8 बजे से श्री सीमंधर स्वामी परमात्मा के सम्मुख भैरव भक्त मण्डल ने सीमंधर स्वामी के पास हमें जाना है , संयम ले के केवल पा के मोक्ष हमें जाना है भावपूर्ण के गीत के माध्यम से श्रद्धालुओं को महाविदेह की भाव यात्रा कर दी । कोचर ने आगे बताया कि श्री सीमंधर स्वामी वर्तमान काल में महाविदेह क्षेत्र में विराजमान हैं हम सभी के लिए मोक्ष जाने का मार्ग हैं । परमात्मा व दादागुरुदेव की प्रतिमाओं की नयनाभिराम आंगी बनाई गई । जिसके दर्शन करने भक्तों का तांता लगा रहा ।
ट्रस्टी नीलेश गोलछा व डॉ योगेश बंगानी ने बताया कि 11 सितम्बर को प्रभु भक्ति के साथ ही भगवान महावीर स्वामी की माता रानी द्वारा देखे गए 14 महास्वप्नों के पूजन का अवसर श्रद्धालुओं को मिलेगा । महावीर जन्मवांचन के साथ ही पालना जी पूजन भी होगा । पालना जी की भक्ति 12 सितंबर को होगी । भैरव भक्त मण्डल के सुप्रसिद्ध भजन गायक राहुल कोचर अरुण बरलोटा आशीष पारख दीपाली बरलोटा मधु पारख ने मेरे दादा की मूर्ति ऐसे चमके जैसे चमके हीरे मोती मेरे दादा की मूर्ति , ओ पालनहारे निर्गुण ओर न्यारे तुमरे बिन हमरा कोई नही भावपूर्ण भजनों से जनमानस को भावविभोर कर दिया । प्रभुभक्ति के लाभार्थी राजेश जी करुणा जी सिंघी हैं ।
10 सितम्बर को वर्द्धमान बहु मण्डल में शताब्दी ढ़ेलडिया व ऐषणा ढ़ेलडिया माँ बेटी की भजन जुगलबंदी की प्रस्तुति होगी । प्रभुभक्ति के लाभार्थी इन्दर चंद जी जय विजय सांखला परिवार हैं ।
Share this post with:
09 Sep 2026 15 Views
09 Sep 2026 35 Views
09 Sep 2026 35 Views
08 Sep 2026 29 Views
08 Sep 2026 18 Views
08 Sep 2026 26 Views
08 Sep 2026 19 Views
07 Sep 2026 29 Views
07 Sep 2026 30 Views