CNIN News Network

कल पुष्य नक्षत्र...भूमि भवन, सोना-चांदी, वाहन खरीदी माना जाता है अति शुभ़

31 Oct 2026   12 Views

कल पुष्य नक्षत्र...भूमि भवन, सोना-चांदी, वाहन खरीदी माना जाता है अति शुभ़

Share this post with:

 

 

रायपुर। दीपावली के सात दिन पहले एक नवंबर को खरीदी का महामुहूर्त पुष्य नक्षत्र 22 घंटे रहेगा। ज्योतिर्विदों के अनुसार दीपावली के पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व होता है लेकिन सौ वर्ष में यह पहला मौका है जब साथ में सात शुभ संयोग भी लेकर आया है। बारिश के कारण हालांकि दो दिन कारोबार प्रभावित रहा था लेकिन दीपावली बाजार की शुभ मुहूर्त की खरीदी कल पुष्य नक्षत्र से शुरु होगी जो लक्ष्मी पूजा तक चलेगी। कारोबारियों ने अपने स्तर पर जमकर तैयारी की है। राज्य सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाये का असर भी बाजार में रौनक लेकर आयेगी।  

जैसे कि बताया जा रहा है पुष्य नक्षत्र में सर्वार्थसिद्धि, लक्ष्मीनारायण, श्रीवत्स, मालव्य एवं राजयोग एवं अहोई अष्टमी है। इस दिन रविवार होने से रवि-पुष्य का संयोग भी बन रहा है। यह दिन भूमि-भवन, सोना-चांदी, वाहन सहित सभी चल-अचल खरीदारी के लिए शुभ फल प्रदान करने वाला है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web