CNIN News Network

कल नहीं 12 अक्टूबर को रायपुर आएंगे रेल मंत्री वैष्णव

08 Oct 2026   30 Views

कल नहीं 12 अक्टूबर को रायपुर आएंगे रेल मंत्री वैष्णव

Share this post with:

रायपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कल 9 अक्टूबर को रायपुर आने वाले थे लेकिन कुछ कारणों से उनका आना फिलहाल टल गया है, अब वे 12 अक्टूबर को रायपुर आएंगे। अपने दौरे के दौरान रेल मंत्री रेलवे सुरक्षा बल के 42वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।
रेल मंत्री के दौरे को देखते हुए रायपुर रेल मंडल में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन स्थल पर हर दिन परेड की रिहर्सल कराई जा रही है। रेलवे स्टेशन से लेकर समारोह स्थल तक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। रेलवे के अधिकारी लगातार तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए अलग-अलग स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web