CNIN News Network

कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, 20 से अधिक घायल

19 Sep 2026   15 Views

कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, 20 से अधिक घायल

Share this post with:

बालोद। शनिवार की सुबह करहीभदर के पास कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई और इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। युवक के शव को बाहर निकालने में करीब एक घंटा लग गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि दुर्घटना वास्तव में किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बालोद से धमतरी की ओर जा रही डीआरडी की बस करहीभदर के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से अधिक सवारी सवार थे और अचानक बस चालक बस पर नियंत्रण नहीं कर पाया और वह पलटकर सीधे खेत के नीचे उतर गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों की मदद की और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरु किया।
हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतक के शव को बस से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि शव को बाहर निकालने में करीब एक घंटे का समय लग गया। वहीं हादसे में घायल यात्रियों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से बालोद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छु्टटी दे दी गई। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web