Share this post with:
बेंगलुरु। कर्नाटक में नई कैबिनेट के गठन और विभागों के बंटवारे के महज 24 घंटे के भीतर कांग्रेस सरकार में बड़ी दरार सामने आ गई है। राज्य के बेहद वरिष्ठ नेता और नवनियुक्त मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने मनचाहा विभाग न मिलने से नाराज होकर शुक्रवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, रेड्डी ने स्पष्ट किया है कि वे कांग्रेस पार्टी में बने रहेंगे और विधानसभा में एक विधायक (एमएलए) के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रेड्डी ने कहा कि वे 'किसी से व्यक्तिगत तौर पर नाराज नहीं हैं।उन्होंने अपना इस्तीफा एक सहयोगी के माध्यम से उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के प्रधान सचिव को भिजवा दिया है।
Share this post with:
08 Jun 2026 229 Views
18 Jul 2026 44 Views
18 Jul 2026 47 Views
18 Jul 2026 59 Views
18 Jul 2026 117 Views