CNIN News Network

करीतगांव स्कूल में पहली बार आयाेजित रक्तदान शिविर में 15 लाेगाें ने किया रक्तदान

03 Sep 2026   26 Views

करीतगांव स्कूल में पहली बार आयाेजित रक्तदान शिविर में 15 लाेगाें ने किया रक्तदान

Share this post with:


जगदलपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करितगांव में पहली बार “रक्तदान महादान शिविर” का आयोजन किया गया। ऐसा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त स्वयंसेवकों द्वारा दो हफ्ते पहले पूर्ण रूप से जागरूकता अभियान एवं प्रचार-प्रसार के बाद स्वर्गीय बलिराम कश्यप स्मृति महाविद्यालय से चिकित्सक एवं उनकी टीम ने रक्तदान की प्रक्रिया को संपन्न कराया। इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी एवं समस्त स्वयंसेवकों में रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं दर को दूर करना है। शिविर में मालगांव, उलनार , करीतगांव, कुरुषपाल, बाजावंड, अंतागढ़ एवं जगदलपुर के 15 से अधिक लोगों ने स्वेच्छापूर्ण रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में समीर सेठिया, दिनेश कृष्णानी ,परमानंद बघेल, कमल ठाकुर ,मंगल राम कश्यप, मधुसुदन नेताम, लखीराम पटेल, भागवत कश्यप , बनमाली कश्यप , मुकेश साहू, लखेश्वर कश्यप ,पारितोष पाणिग्रही, गणेश कश्यप,बलराम बघेल ,शंभू बघेल सागर कश्यप, धनीराम नाग ने महादान दिया। सर्वप्रथम माँ सरस्वती, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पूजा अर्चना की गई एवं विशिष्ट एवं मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प कुछ एवं पुष्प हार से किया गया से किया गया। तदुपरांत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करीतगांव के प्रथम रक्तदाता के रूप में कक्षा 12वीं के बलराम बघेल जो की 18 साल से ऊपर के हैं पहली बार रक्तदान किया। 
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष सेजेस करीतगांव के हेमन्त पांडे, मुख्य अतिथि चंद्रकांत देशमुख कार्यक्रम अधिकारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजेस बकावंड,एस.एम.सी अध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, जश्केतन जोशी जनपद सदस्य एवं जय नारायण पाणीग्राही, व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल इरिकपाल, स्व. बलिराम कश्यप स्मृति महाविद्यालय की मेडिकल टीम डॉ.आरके नायक डॉ. कौशल्या साहू डॉ.कुलेश्वर दास डॉ. खिलेश पाणिग्रही ,डॉ. कौशल कुमार रात्रे, महेंद्र कुमार ,सुरेश पोयम ,रजनी कश्यप, स्मृता स्वामी , असीमा रूहा, दिनेश टाटी उपस्थित रहे। इसमें राजेंद्र कलिहारी व्याख्याता,भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी एवं प्रचारक अलेक्जेंडर एम चेरियन , शासकीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र मालगांव के चिकित्सक डॉ. अर्पिता सिंह, तिलक पाणीग्राही, दीपिका साहू, मितानिन समूह का सहयोग रहा। घाटलोहंगा के मिथुन बघेल द्वारा हस्त निर्मित स्मृति चिन्ह अतिथितियाें एवं पूरे मेडिकल टीम को संस्था प्रमुख प्राचार्य महोदय एवं समस्त स्वयंसेवकों द्वारा सप्रेम भेंट किया गया।
इस आयोजन से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श राहुल सिंह ठाकुर, सहायक कार्यक्रम अधिकारी वाणी हुमने, लोकेश्वर निषाद, इंद्रजीत साहु एवं समस्त स्वयंसेवकों ने सेवा-भावना, सामाजिक जागरूकता एवं उत्साह का संचार किया। यह शिविर विद्यालय एवं ग्राम के लिए एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल रही, जिसने “रक्तदान—महादान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web