Share this post with:
अंबिकापुर। कमोदा बिहार रिसॉर्ट से लगी करीब 45 डिसमिल सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराते हुए नगर निगम प्रशासन ने वहां बने शेड, बाउंड्री और अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही सरकारी जमीन पर बनाए गए कुछ कमरों को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
बताया जाता हैं कि रिसॉर्ट संचालकों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया था और उसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। राजस्व विभाग की नापजोख में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया। सोमवार सुबह प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब 7 बजे बुलडोजर से कार्रवाई शुरू हुई, जो चार घंटे तक चली। इस दौरान रिसॉर्ट परिसर में बने बड़े शेड सहित अन्य अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। साथ ही सरकारी जमीन पर बनाए गए कुछ कमरों को भी हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट संचालकों ने विरोध जताने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा के बीच कार्रवाई जारी रखी। अतिक्रमण हटाने के बाद मलबा हटाने का काम भी किया गया।
एसडीएम वन सिंह नेताम ने बताया कि मामले की सुनवाई तहसीलदार न्यायालय में चल रही थी। जांच में अतिक्रमण सही पाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 248 के तहत बेदखली नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को भूमि की मार्किंग पूरी नहीं हो पाने के कारण कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी थी, जिसे सोमवार को पूरा किया गया। कब्जा हटाई गई जमीन का उपयोग भविष्य में शासकीय कार्यों के लिए किया जाएगा। यहां आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य सरकारी सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं।
Share this post with:
31 May 2026 1 Views
31 May 2026 1 Views
30 May 2026 14 Views
30 May 2026 12 Views
29 May 2026 55 Views
28 May 2026 60 Views