CNIN News Network

कथित जादू टोना जैसी अंधविश्वास की आशंक में सैकड़ाें ग्रामीण मां दंतेश्वरी मंदिर में लगाई अर्जी

21 Nov 2026   53 Views

कथित जादू टोना जैसी अंधविश्वास की आशंक में सैकड़ाें ग्रामीण मां दंतेश्वरी मंदिर में लगाई अर्जी

Share this post with:


दंतेवाड़ा। जिले के ग्राम पंचायत भूसरास गांव के ग्रामीणाें काे आशंका है कि काेई ग्रामीण कथित रुप से जादू टोना जैसी अंधविश्वास की गतिविधियों में लिप्त है। कथित जादू टोने के आशंक में ग्राम भूसारास के सैकड़ाे ग्रामीण आज शनिवार काे मां दंतेश्वरी मंदिर के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना के बाद ग्रामीणों ने सरपंच के साथ मंदिर में अर्जी भी लगाई। मंदिर में अर्जी लगाने वालों में भूसरास ग्राम पंचायत के सात पारा के लोग शामिल रहे। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी विजेंद्र नाथ जिया ने सभी ग्रामीणों को सरपंच सहित कसम खिलाया और अक्षय जल ग्रहण कराकर माता का संकल्प पूरा किया। ग्रामीणों की बीच दशकों से आस्था है कि जब भी उन पर कोई विपत्ति आती है, तब वो माता के शरण में जाते है। पूजा के दौरान मंदिर के पुजारी ने ग्रामीणों से कहा कि जो कोई भी गलत काम में संलग्न होगा उसके साथ माता न्याय करेंगी।
भूसराम ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही कोई ग्रामीण कथित रुप से जादू टोना जैसी गतिविधियों में लिप्त है, इसके जरिये वो गांव वालों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। हम उस ग्रामीण का पता लगाने और अपने ऊपर आई विपत्ति को दूर करने के लिए यहां आए हैं। हम चाहते हैं कि माता उस आरोपी को अपने हिसाब से दंडित करें।
मंदिर के पुजारी विजेंद्र नाथ जिया ने कहा कि ग्रामीणों के लिए यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपनी पीड़ा और परेशानी को माता के सामने रखने का माध्यम भी है। भूसरास ग्राम पंचायत के सात पारा के ग्रामीण जादू-टोने की आशंका को लेकर 300 से अधिक की संख्या में मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का ही कोई व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों के जरिए गांव के लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है। इसी समस्या के समाधान के लिए सरपंच सहित सभी ग्रामीण माता के दरबार में कसम खाकर अपनी अर्जी लगाई है बस्तर अंचल में मां दंतेश्वरी के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। यहां किसी गांव में जब भी कोई बड़ी समस्या आती है, तो ग्रामीण सामूहिक रूप से माता के दरबार पहुंचते हैं। खेती-किसानी, बीमारी, लाचारी, पारिवारिक परेशानी, गांव की सुख-समृद्धि और अन्य संकटों को लेकर लोग माता के सामने अपनी अर्जी लगाते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और आज भी ग्रामीण इसे पूरी श्रद्धा के साथ निभा रहे हैं।
पुजारी विजेंद्र नाथ जिया ने ने बताया कि बस्तर में मां दंतेश्वरी केवल आराध्य देवी ही नहीं, बल्कि ग्रामीण जनजीवन, संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। ग्रामीणों के लिए माता का दरबार ऐसा धार्मिक स्थान है, जहां वे अपने सुख-दुख और गांव की सामूहिक समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि वो चाहते हैं कि आपसी सौहार्द से इस समस्या का समाधान निकल जाए।
नोट-विज्ञान के युग में जादू टोना जैसी कोई बातें नहीं होती हैं, विज्ञान तर्क के आधार पर समस्या का समाधान करता है, न कि अंधविश्वास के आधार पर।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web