Share this post with:
जगदलपुर। ओडिशा के कोटपाड़ में 27 गायों को कत्लखाने से बचा लिया गया लेकिन मौके से लगभग 9 क्विंटल गौमांस भी बरामद किया गया। गौ सेवकों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि जिले के गौ सेवकों ने ओडिशा के विधायक रूपु भतरा से मुलाकात कर गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण का विषय प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद कोटपाड़ में यह कार्रवाई हुई, पुलिस कार्रवाई के बाद $कत्लखाने से बचाई गई 27 गायों में से 19 गायों को जिले के कुरंदी स्थित हैप्पी कामधेनु गौशाला को सुपुर्द किया गया, जबकि 8 गायों को कोटपाड़ के स्थानीय गौपालकों को सौंप दिया गया।
इस मामले का एक गंभीर पहलू गौमांस के कारोबार का संभावित विस्तार छत्तीसगढ़ के जगदलपुर तक होना है। उनका कहना है कि पूर्व में पकड़े गए एक गौमांस तस्करी के आरोपी ने स्वीकार किया था कि वह कोटपाड़ क्षेत्र से गौमांस का परिवहन कर बेचता है। ऐसे में गौ सेवकों ने संबंधित एजेंसियों से मामले की व्यापक जांच कर गौवंश वध, गौमांस के परिवहन और बिक्री से जुड़े संभावित नेटवर्क का पता लगाने की मांग की है।
Share this post with:
29 Oct 2026 14 Views
28 Oct 2026 34 Views
28 Oct 2026 33 Views