CNIN News Network

कचना में रहेजा अवाना के भव्य 'एक्सपीरियंस सेंटर का आज होगा शुभारंभ

19 Jun 2026   9 Views

कचना में रहेजा अवाना के भव्य 'एक्सपीरियंस सेंटर का आज होगा शुभारंभ

Share this post with:

 

 

 

 

रायपुर--तेज़ी से विकास की नई इबारत लिख रहे हमारे छत्तीसगढ़ ने आज ग्लोबल लाइफस्टाइल की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। अब तक हमारे प्रदेश के लोग दुबई, सिंगापुर या देश के बड़े महानगरों (मुंबई, बेंगलुरु) की मॉडर्न लाइफस्टाइल देखकर यही सोचते थे कि 'हमारे शहर में ऐसा कब होगा? आज छत्तीसगढ़वासियों का यह सपना हकीकत में बदल गया है। प्रदेश की माटी से जुड़े और पिछले दो दशकों से यहाँ के सबसे भरोसेमंद रियल एस्टेट ब्रांड 'रहेजा ग्रुप छत्तीसगढ़वासियों को एक नायाब तोहफा देते हुए आज अपने अल्ट्रा-लग्ज़री प्रोजेक्ट 'रहेजा अवाना की शानदार शुरुआत करने जा रहा है।  

 

सेंट्रल इंडिया के इतिहास में पहली बार ग्लोबल आर्किटेक्चर और इंडियन कल्चर का संगम ज़मीन पर उतर रहा है। प्रदेशवासियों को इसी ग्लोबल लाइफस्टाइल का साक्षात अनुभव कराने के लिए, रायपुर के नए 'लग्ज़री डेस्टिनेशन कचना (कचना मेन रोड) में रहेजा अवाना के भव्य 'एक्सपीरियंस सेंटर का ऐतिहासिक शुभारंभ किया जाएगा।

 

इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत है इसका इंटरनेशनल डिज़ाइन, जो छत्तीसगढ़ को सीधे ग्लोबल स्टेज पर खड़ा करता है।महानगरों का एकाधिकार खत्म, अब तक इंटरनेशनल लेवल का अल्ट्रा-मॉडर्न आर्किटेक्चर सिर्फ महानगरों के एलीट वर्ग तक सीमित था। लेकिन रहेजा ग्रुप ने इस पुरानी सोच को बदल दिया है।

 

सेंट्रल इंडिया में पहला ग्लोबल लग्ज़री प्रोजेक्ट: 'रहेजा अवाना को डिज़ाइन करने के लिए एशिया के सबसे दिग्गज आर्किटेक्ट्स में से एक, सिंगापुर के एंडी फिशर को चुना गया है। पूरे मध्य भारत और छत्तीसगढ़ में यह उनका पहला प्रोजेक्ट है। उन्होंने यहाँ सि$र्फ ईंट-गारे की इमारतें नहीं खड़ी की हैं, बल्कि इंटरनेशनल लग्ज़री और छत्तीसगढ़ की शांत संस्कृति को मिलाकर एक ऐसा 'लिविंग आर्टवर्कÓ तैयार किया है जो पहली ही नज़र में आपका मन मोह लेगा।

 

कचना में खोला गया यह 'एक्सपीरियंस सेंटर कोई आम सेल्स ऑफिस नहीं है, बल्कि यह अपने आप में एक आर्किटेक्चरल अजूबा है।यहाँ कदम रखते ही आपको समझ आ जाएगा कि छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय लाइफस्टाइल कैसी होने वाली है। इटैलियन मार्बल की शानदार फिनिशिंग, प्रीमियम वुडन वर्क की गर्माहट, और स्पेस प्लानिंग का जादुई 'पीक आपको यह महसूस कराएगा कि 'रहेजा अवाना में आपका आने वाला कल कितना ख़ास और भव्य होने वाला है।

रहेजा अवाना सि$र्फ एक एड्रेस नहीं, बल्कि प्रदेश के उन चुनिंदा पारखी लोगों का 'प्राइवेट एस्टेट होगा जो जीवन में केवल परफेक्शन ही चुनते हैं।

प्राइवेट कोर्टयाडर्: हमारी पारंपरिक आँगन वाली संस्कृति को इंटरनेशनल टच देते हुए प्रदेश में पहली बार, हर विला में घर के अंदर ही एक 'प्राइवेट कोर्टयार्ड दिया गया है। यहाँ आप पूरी प्राइवेसी के साथ खुली धूप और आसमान का आनंद ले सकते हैं।

महलों जैसी भव्यता (डबल-हाइट स्पेसेस): घरों के अंदर दिए गए डबल-हाइट लग्ज़री स्पेसेस और बेमिसाल फिनिशिंग जो आपको हर पल एक रॉयल फीलिंग देंगे।

7-स्टार रिज़ॉर्ट का एहसास: एक शानदार डेक लाउंज और 'टेंपरेचर कंट्रोल्ड स्विमिंग पूल, जो आपको हर दिन वेकेशन पर होने का एहसास कराएगा।

अल्टीमेट सोशल हब (द ग्रैंड क्लब हाउस): आपकी कम्युनिटी का एक ऐसा शानदार केंद्र जहाँ प्रीमियम लाउंज, आलीशान बैंक्वेट और ख़ास पलों के लिए एक 'प्राइवेट डाइनिंग स्पेस मौजूद है।

हेल्थ एंड नेचर: पैनोरमिक गार्डन व्यू वाला अल्ट्रा-मॉडर्न फिटनेस स्टूडियो, खूबसूरती से तराशे गए वॉकथ्रू गार्डन्स और स्पोर्ट्स लवर्स के लिए प्रोफेशनल-ग्रेड इंडोर बैडमिंटन कोर्ट।

कचना लेक फ्रंट: छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक शांति के साथ बेमिसाल कनेक्टिविटी-आपके सपनों के घर का ठाठ तभी मुकम्मल होता है जब आस-पास का माहौल भी हमारे छत्तीसगढ़ की प्रकृति की तरह शांत और सुंदर हो। 'कचना मेन रोड को चुनने के पीछे रहेजा ग्रुप का यही मास्टरस्ट्रोक था। इसके ठीक सामने कचना लेक (झील) की प्राकृतिक शांति और ठंडी हवाएं हैं।  

 

रहेजा ग्रुप: छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़ा, दो दशकों का अटूट विश्वास

साल 2005 में अपनी शुरुआत करने वाला रहेजा ग्रुप आज छत्तीसगढ़ का सबसे अपना और भरोसेमंद रियल एस्टेट ब्रांड बन चुका है। पिछले दो दशकों में रहेजा ग्रुप ने प्रदेश को 14 से ज़्यादा शानदार लैंडमार्क्स दिए हैं और 5000 से ज़्यादा परिवारों को उनके सपनों का घर सौंपा है। रहेजा का नाम आज सिर्फ 'लोकल कॉन्फिडेंस नहीं, बल्कि 'बेस्ट क्वालिटी की पक्की गारंटी माना जाता है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web