Share this post with:
रायपुर। बीते कल रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा श्रीमती द्वारा जारी स्थानान्तरण आदेश से मंदिर हसौद थाना भी प्रभावित हुआ है। सिलयारी में पदस्थ रहे थाना प्रभारी राजेंद्र कंवर को मंदिर हसौद थाना का प्रभारी बनाया गया है वहीं मंदिर हसौद में पदस्थ थाना प्रभारी आशीष यादव को अभनपुर में थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
कथित राजनैतिक संरक्षण प्राप्त क्षेत्र के असामाजिक तत्वों सहित गांव-गांव में बिक रहे अवैध शराब, गांजा व नशीली गोलियों सहित हो रहे जुआ पर रोक लगा आम ग्रामीणों पर पुलिसिया विश्वास कायम करना उनके लिये प्रमुख चुनौती होगी। बीते दिनों कथित जन्मोत्सव के नाम पर ग्राम टेकारी के श्मशानघाट में एकत्रित हुये ग्राम के ही पुलिसिया रिकार्डधारी युवकों के साथ एक युवती व 8-10 बाहरी युवकों को ग्रामीणों द्वारा ललकारने के बाद भाग खड़े होने की शिकायत ग्राम के निवासी किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा व पंचायत द्वारा किये जाने के बाद लगातार पुलिसिया दबिश के बाद भी पुलिस पकड़ से बच रहे स्थानीय असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी कर ग्रामीणों को भयमुक्त करना भी एक चुनौती रहेगा।
ज्ञातव्य हो कि कुछ माह पहले टेकारी के असामाजिक तत्त्वों ?के एक गुट जिसे कि पिपरह_ा ग्रुप से संबंधित कहा जाता है के एक युवक के चुनौती को स्वीकार कर टेकारी पहुंचे गोढ़ी गुट के बीच तलवारबाजी हुआ था जिसमें गोढ़ी गुट के खिलाफ प्राणघातक हमला का मामला बना गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद से टेकारी व गोढ़ी सहित आसपास के ग्रामों में भय व्याप्त है और क्षेत्रीय ग्रामीण असामाजिक तत्वों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
Share this post with:
15 Oct 2026 16 Views
15 Oct 2026 19 Views
14 Oct 2026 25 Views
13 Oct 2026 19 Views
12 Oct 2026 263 Views
11 Oct 2026 309 Views
10 Oct 2026 297 Views
10 Oct 2026 321 Views