CNIN News Network

कंगना के 'जेनरेशन गटर वाले बयान पर भड़के बाबा रामदेव बोले ये बिगड़े दिमाग की निशानी

18 Aug 2026   18 Views

कंगना के 'जेनरेशन गटर वाले बयान पर भड़के बाबा रामदेव बोले ये बिगड़े दिमाग की निशानी

Share this post with:

 

 

नई दिल्ली-योग गुरु बाबा रामदेव ने जेर्न ं को लेकर कंगना रनोट के 'जेनरेशन गटर वाले बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को 'गटर जेनरेशन कहना खराब मानसिकता को दर्शाता है।

 

-टीवी 9 भारतवर्ष -के साथ बातचीत में बाबा रामदेव ने जेर्न ं को लेकर कंगना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,  'उनका क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता। ऐसे किसी भी देश के जवान को, जेर्न ं को गटर-पटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। गलत बात है। इसके ऊपर जो है, उनके पार्टी के लोगों को संज्ञान लेना चाहिए। '

जब सवाल पूछा गया कि वो आपके योग की प्रशंसक रही हैं तो बाबा रामदेव ने कहा कि  'मेरी प्रशंसा करें, योग की प्रशंसा करें तो मैं उनके गुनाहों पर यहां लीपापोती कर दूं? '

बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि युवा की कोई जाति नहीं है। युवा में सब हैं। उसमें ब्राह्मणों के भी बालक हैं, क्षत्रियों के भी, वैश्यों के भी, दलित के भी, आदिवासी-वनवासी के, एससी-एसटी के, सबके बालक हैं। आज युवा अपने आप में एक बहुत बड़ी ताकत है, उसको कोई नकार नहीं सकता।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web