CNIN News Network

ओवररेटिंग मामले मे चार आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

12 Jun 2026   7 Views

ओवररेटिंग मामले मे चार आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

Share this post with:

 

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

रायपुर--आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ ने राज्य के विभिन्न जिलों में शराब दुकानों में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और नियंत्रण में लापरवाही के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए चार आबकारी उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।

निलंबित अधिकारियों में धमतरी जिले के कुरूद के वृत्त प्रभारी पुरूषोत्तम सिन्हा (आबकारी उप निरीक्षक), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गंडई वृत्त प्रभारी प्रभाकर सिरमौर (आबकारी उप निरीक्षक), बलौदाबाजार जिले के सिमगा वृत्त प्रभारी मनराखन नेताम (आबकारी उप निरीक्षक) तथा रायपुर जिले के पंडरी वृत्त प्रभारी कौशल किशोर सोनी (आबकारी उप निरीक्षक) शामिल हैं।

जांच में गंडई, हिरमी, कुरूद और फाफाडीह शराब दुकानों में छद्म ग्राहकों के माध्यम से की गई खरीद में निर्धारित दर से 10 से 60 रुपये तक अधिक वसूली की पुष्टि हुई। संबंधित शराब दुकानों के विक्रयकर्ताओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के तहत प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web