CNIN News Network

ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

23 Oct 2026   27 Views

ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

Share this post with:

महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बावनकेरा चौक (झलप) के पास शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। इस सड़क हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मृत्यु हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पटेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में कुल पांच लोग सवार थे। सभी ओडिशा के संबलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह बावनकेरा चौक के पास ओवरटेक करने के प्रयास में  कार अनियंत्रित होकर 16 चक्का ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव की कार्रवाई करते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव पहुंचाया गया। जहां दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया।  

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सवार लोग राजनांदगांव जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पटेवा पुलिस द्वारा वाहन नंबर के आधार पर मृतकों और घायलों की पहचान का प्रयास कर रही है क्योंकि कोई भी घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है। वाहन नंबर के जरिए राजनांदगांव पुलिस भी पता लगा रही है कि वहां परिवार के किसी सदस्य की जानकारी मिल सके।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web