CNIN News Network

ओले गिरे, गरज-चमक के साथ तेज बारिश

16 May 2026   64 Views

ओले गिरे, गरज-चमक के साथ तेज बारिश

Share this post with:

 

 

 

रायपुर--शनिवार देर शाम मौसम का मिजाज फिर बदला और दोपहर की तेज गर्मी के बाद आसमान पर काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलनी लगी कुछ ही देर में ऐसे बरसे बादल की बारिश का मौसम लगने लगा। तेज गर्जना और बिजली की गडग़ड़ाहट के बीच शहर में लोग जहां के तहां ठहर गए। कई जगहों पर तो ओले भी गिरे। शहर के कई इलाकों में पेड़ भी गिर गए हैं वहीं बिजली भी चली गई है। नालियों की गंदगी सड़कों पर बहते नजर आए। इसके साथ ही कोरबा, धमतरी और कोंडागांव इलाके में भी अच्छे बादल बरसे हैं। बता दें शुक्रवार की सुबह भी एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई थी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web