Share this post with:
रायपुर। ओटी टेक्नीशियन पदों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन 3 जुलाई तक कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार 4 से 6 जुलाई तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 30 अगस्त को संभावित है। परीक्षा रायपुर में ही होगी। संचालनालय द्वारा सरगुजा और बस्तर संभाग में कुल 15 पदों की भर्ती की जाएगी इसके लिए आवेदक को छत्तीसगढ राज्य का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को जीव विज्ञान, भौतिक व रसायनशास्त्र विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से ओटी/एनेस्थेसिया टेक्नीशियन पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल कौंसिल से जीवित पंजीयन होना चाहिए।
Share this post with:
12 Jun 2026 0 Views
12 Jun 2026 5 Views
11 Jun 2026 22 Views
11 Jun 2026 15 Views
10 Jun 2026 36 Views