CNIN News Network

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जगदलपुर के मेडिकल स्टोर बंद रहे

20 May 2026   16 Views

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जगदलपुर के मेडिकल स्टोर बंद रहे

Share this post with:

जगदलपुर। ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में देशभर के मेडिकल स्टोर संचालकों ने 20 मई को हड़ताल करने का फैसला किया है। हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और रिटेलर डिस्ट्रीब्यूटर एंड केमिस्ट अलायंस (आरडीसीए) ने किया है। दिल्ली समेत कई राज्यों में मेडिकल स्टोर संचालकों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई है। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स बुधवार को देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रखने का आह्वान किया है। लेकिन अस्पतालों के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। छतीसगढ़ में इस बंद का असर देखने को मिल रहा है। जगदलपुर में भी मेडकल स्टोर बंद नजर आए। 
डॉ. बसंत गोयल ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ कई वर्षों से सरकार से शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दवाइयों की बिक्री नियमों के खिलाफ है और इससे छोटे मेडिकल स्टोर कारोबारियों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होने बताया कि ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के अनुसार दवाई केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर और लाइसेंस प्राप्त मेडिकल स्टोर से फार्मासिस्ट द्वारा ही दी जा सकती है। बिना प्रिस्क्रिप्शन दवाई देना कानूनन गलत है। इसके बावजूद कई ऑनलाइन कंपनियां नियमों का उल्लंघन कर दवाइयों की डिलीवरी कर रही हैं। मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि पहले लोग सीधे मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने आते थे, लेकिन अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web