Share this post with:
सुकमा। जिले के कोंटा खंड शिक्षा कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार दोपहर को कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रकुमार यारदा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।आरोप है कि प्रधानपाठक कवासी सुशीला की करीब 16 लाख रुपये की एरियस राशि का बिल निकालने के एवज में अधिकारी ने 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका के पति कवासी मंगलराम, जो ग्राम मिसमा में प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास में भृत्य के पद पर कार्यरत हैं, की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एरियस की राशि को लेकर संबंधित लोग करीब एक महीने से कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। लगातार परेशानी के बाद शिक्षिका के पति कवासी मंगलराम ने मामले की शिकायत एसीबी को दी।
शिकायतकर्ता शिक्षिका के पति कवासी मंगलराम ने बताया कि कोंटा क्षेत्र में प्रधानपाठक के पद पर पदस्थ कवासी सुशीला की लंबे समय से एरियस राशि का भुगतान लंबित था। लगभग 16 लाख रुपये की एरियस राशि का भुगतान कराने और बिल निकालने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रकुमार यारदा ने 5 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 80 हजार रुपये की मांग की थी। उन्होने बताया कि शिकायत के बाद एसीबी ने मामले की जांच की और रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये देने की कार्रवाई तय की गई। जैसे ही खंड शिक्षा अधिकारी ने कथित तौर पर यह रकम स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
Share this post with:
02 Sep 2026 18 Views
02 Sep 2026 21 Views
02 Sep 2026 42 Views
02 Sep 2026 16 Views
02 Sep 2026 27 Views