Share this post with:
बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के कार्मिक विभाग में आज भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज के अंतर्गत दिवंगत रेल कर्मचारी स्वर्गीय शिवा सिंह पूर्व ट्रैक मेंटेनर /खोडरी, की धर्मपत्नी को 1 करोड़ 10 लाख की बीमा दावा राशि प्रदान की गई। यह बीमा दावा भुगतान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल एवं भारतीय स्टेट बैंक के मध्य अक्टूबर 2024 में संपन्न हुए समझौता ज्ञापन के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही रेलवे सैलरी पैकेज योजना का हिस्सा है। इस योजना के तहत एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले रेल कर्मचारियों को विभिन्न नि:शुल्क बीमा सुविधाओं सहित अनेक वित्तीय लाभ प्रदान किए जाते हैं। इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री यू. एस. एस. राव, कल्याण निरीक्षक श्री राहुल मजूमदार, एसबीआई के कार्पोरेट सैलरी रिलेशनशिप प्रबंधक श्री अंकुश गुप्ता, तथा शाखा प्रबंधक श्री मृत्युंजय वर्मा उपस्थित रहे।
रेलवे सैलरी पैकेज योजना का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि किसी आकस्मिक अथवा दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में उनके आश्रितों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके। दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को प्रदान की गई यह 1 करोड़ 10 लाख की बीमा सहायता इस योजना की प्रभावशीलता तथा कर्मचारी कल्याण के प्रति भारतीय रेलवे और भारतीय स्टेट बैंक की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
Share this post with:
14 Oct 2026 5 Views
14 Oct 2026 10 Views
13 Oct 2026 18 Views
12 Oct 2026 255 Views
11 Oct 2026 302 Views
10 Oct 2026 281 Views
10 Oct 2026 309 Views