Share this post with:
कांकेर। जिले के थाना अंतागढ़ क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कुहचे में स्थित एसएसबी कैंप में तैनात एक जवान आनंद प्रकाश तिवारी निवासी उत्तरप्रदेश ने स्वयं को अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही हैं। कैंप में मौजूद लोगों से आवश्यक जानकारी ली जा सकती है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक एसएसबी का जवान आनंद प्रकाश तिवारी निवासी उत्तरप्रदेश ग्राम कुहचे स्थित एसएसबी कैंप में हवलदार के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते उसने अपनी सर्विस रायफल से स्वयं को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसबी कैंप के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया। फिलहाल जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही घटना से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Share this post with:
14 Sep 2026 15 Views
14 Sep 2026 9 Views
14 Sep 2026 14 Views
14 Sep 2026 38 Views
14 Sep 2026 19 Views
13 Sep 2026 22 Views
13 Sep 2026 14 Views
12 Sep 2026 30 Views
12 Sep 2026 43 Views