CNIN News Network

एसईसीएल में नृपेंद्र नाथ ने सम्हाला डायरेक्टर (टेक्नीकल) प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग का अतिरिक्त प्रभार

14 Sep 2026   9 Views

एसईसीएल में नृपेंद्र नाथ ने सम्हाला डायरेक्टर (टेक्नीकल) प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग का अतिरिक्त प्रभार

Share this post with:


बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में नृपेंद्र नाथ ने डायरेक्टर (टेक्नीकल) प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। वे वर्तमान में सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई) में डायरेक्टर (टेक्निकल) के पद पर कार्यरत हैं।
एसईसीएल परिवार ने नृपेंद्र नाथ का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अतिरिक्त प्रभार संभालने के अवसर पर उन्होंने एसईसीएल के डायरेक्टर (टेक्निकल-ऑपरेशन) रमेश चंद्र महापात्र से शिष्टाचार भेंट भी की। नृपेंद्र नाथ ने वर्ष 1988 में आईआईटी (आईएसएम), धनबाद से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एनके एरिया से की। यहां उन्होंने करीब दो दशक तक विश्व बैंक सहायता प्राप्त केडीएच प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अपने लंबे करियर में उन्होंने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की विभिन्न खदानों में प्रोजेक्ट ऑफिसर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली। वे सीसीएल के मगध-संघमित्रा एरिया के रीजनल जनरल मैनेजर भी रहे। उनके कार्यकाल में मगध संघमित्रा एरिया ने 20 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्लब में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया से प्रशिक्षित नृपेंद्र नाथ ने कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में माइन सेफ्टी ट्रेनिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने माइन सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान तैयार करने और उसे लागू करने में भी अहम भूमिका निभाई।
खनन क्षेत्र में उन्हें अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी हासिल है। वर्ष 2024 में उन्होंने कई यूरोपीय देशों का दौरा किया और वहां अपनाई जा रही आधुनिक खनन तकनीकों तथा वैश्विक खनन प्रक्रियाओं का अध्ययन किया। नृपेंद्र नाथ ने 31 अक्टूबर 2025 को सीएमपीडीआई के डायरेक्टर (टेक्निकल) का पद संभाला था।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web