CNIN News Network

एसईसीएल ने सफाई मित्रों के लिए लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

29 Sep 2026   10 Views

एसईसीएल ने सफाई मित्रों के लिए लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Share this post with:


बिलासपुर। विशेष अभियान 6 एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा सोमवार को बिलासपुर स्थित इंदिरा विहार हेल्थ सेंटर में सफाई मित्रों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसईसीएल इन्दिरा विहार कॉलोनी में कार्यरत संविदा सफाई कर्मियों, जिनमें महिला सफाई कर्मी भी शामिल रहीं, का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर के दौरान सफाई कर्मियों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, किडनी फंक्शन टेस्ट, ब्लड टेस्ट तथा पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट सहित विभिन्न जांचें की गईं। चिकित्सकों द्वारा सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकतानुसार आगे चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की जाएंगी। शिविर का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा शिविर में पहुंचे लाभार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिलने से उन्हें अपने स्वास्थ्य की स्थिति जानने और आवश्यक सलाह प्राप्त करने में मदद मिली।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web