CNIN News Network

एसआई-एएसआई समेत 24 पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला

25 Sep 2026   6 Views

एसआई-एएसआई समेत 24 पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला

Share this post with:

अंबिकापुर। पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए डीआईजी राजेश अग्रवाल ने जिले में पदस्थ 24 सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का स्थानांतरण कर उन्हें नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया है। किसी को लाइन से थाने में भेजा गया तो किसी को थाने-चौकियों से लाइन अटैच किया गया। 
इस फेरबदल में एसआई रश्मि सिंह को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से प्रभारी सीसीटीएनएस शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। एएसआई अदीप प्रताप सिंह को थाना अंबिकापुर से थाना गांधीनगर, आलोक सोनी को लखनपुर से अंबिकापुर, ललन प्रसाद गुप्ता को गांधीनगर से कमलेश्वरपुर, बैजनाथ को कमलेश्वरपुर से लखनपुर तथा गोमती प्रसाद को अजाक थाना से रक्षित केंद्र अंबिकापुर भेजा गया है। इसके अलावा यातायात शाखा में तैनात प्रधान आरक्षक विमल कुमार सिंह को चौकी केदमा भेजा गया है जबकि चौकी केदमा के प्रधान आरक्षक नामूल राम को रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया गया है। प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय को थाना लखनपुर से थाना गांधीनगर, अमित प्रताप सिंह को थाना गांधीनगर से थाना लखनपुर, जगदीप सिंह को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से साइबर सेल अंबिकापुर में स्थानांतरण किया गया है।
तबादले के क्रम में आरक्षक अतुल शर्मा को थाना सीतापुर से थाना गांधीनगर, दिलीप मिंज को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना सीतापुर, अभिषेक नायर को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना लुंड्रा, सतीश चौहान को थाना लुंड्रा से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, प्रदीप तिर्की को थाना लुंड्रा से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, अशोक भगत को चौकी रघुनाथपुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, सुनील कनौजिया को थाना मणिपुर से यातायात शाखा अंबिकापुर में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा दिनय सिंह आयाम को महिला थाना अंबिकापुर से यातायात शाखा अंबिकापुर, अंकित चौहान को यातायात शाखा अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, लालजीत निकुंज को यातायात शाखा अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, संत कुमार पैकरा को यातायात शाखा अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर, संजीत मिर्रे को यातायात शाखा अंबिकापुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web