Share this post with:
0-वेरिफिकेशन नहीं तो कल से सब्सिडी नहीं
रायपुर। आज ही नहीं पिछले कई महीनों से बार बार ई केवायसी कराने की समय सीमा बढ़ायी जाती रही है लेकिन अब नहीं बस मध्यरात्रि के बाद यह नहीं हो पायेगा। आपने अभी तक एलपीजी कनेक्शन का ई-केवायसी नहीं करवाया है तो तुरंत करें, 1 अक्टूबर से 14.2 किग्रा वाले घरेलू गैस सिलेंडर के लिए ई-केवायसी का नियम अनिवार्य हो जाएगा।
यानी कल से जिन यूजर्स के एलपीजी कनेक्शन की ई-केवायसी पूरी नहीं होगी, वे न तो 14.2 किग्रा वाले घरेलू सिलेंडर की बुकिंग कर पाएंगे और न ही सब्सिडी मिलेगी। हालांकि, आप मोबाइल एप से वेरिफिकेशन पूरा कर सकते हैं।
हालांकि शासन स्तर पर कहें या गैस डीलरों ने कहा है कि जो उपभोक्ता बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं कराना चाहते या असमर्थ हैं, उन्हें भी सिलेंडर मिलेगा। इसके लिए उन्हें डिजिटल चैनल, एप, व्हाट्सएप या आईवीआरएस के जरिए अपना ऑप्शन चुनना होगा।
Share this post with:
01 Oct 2026 18 Views
01 Oct 2026 35 Views