Share this post with:
एलपीजी उपभोक्ताओं ने केवायसी नहीं कराई है तो बंद होगी सब्सिडी
नई दिल्ली। जिन एलपीजी उपभोक्ताओं ने अपना ई-केवायसी नहीं कराया है, उन्हें केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने केवायसी कराने के निर्देश दिए हैं। यदि तय समय सीमा में केवायसी नहीं कराई, तो उनकी सब्सिडी बंद हो जाएगी। हालांकि उन्हें सिलिंडर मिलते रहेंगे, लेकिन वे बाजार की दर पर ही मिलेंगे। केवायसी न कराने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी हमेशा के लिए भी बंद हो सकती है।
मंत्रालय के पत्र के अनुसार डीबीटीएल और उज्ज्वला योजना दोनों में आने वाले ऐसे सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ता, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से लेकर अब तक कभी भी एक बार भी बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण नहीं कराया है, उन्हें 30 जून तक इसे पूरा करना अनिवार्य होगा। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए मंत्रालय ने सभी कंपनियों को एसएमएस, फोन काल सहित रजिस्टर्ड डाक से नोटिस देने के लिए भी आदेश दिए हैं।
Share this post with:
19 May 2026 80 Views
19 May 2026 31 Views
18 May 2026 25 Views
18 May 2026 25 Views