Share this post with:
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। इससे साफ हो गया है कि अब निर्विरोध निर्वाचन नहीं बल्कि तीसरी सीट के लिए चुनाव होगा। पार्टी ने देर रात मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को उम्मीदवार घोषित कर दिया। केवट निवाड़ी जिले के निवासी हैं।
राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की देर रात तक बैठक चली। इसमें चुनाव लडऩे पर आमराय बनी। प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), एससी (अनुसूचित जाति) या एसटी (अनुसूचित जनजाति) वर्ग से या फिर आदिवासी महिला के नामों पर विचार किया। अंत में पिछड़ा वर्ग से आने वाले मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट के नाम पर सहमति बनी और पार्टी ने देर रात उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया।
Share this post with:
08 Jun 2026 14 Views
08 Jun 2026 43 Views
08 Jun 2026 48 Views
08 Jun 2026 20 Views
08 Jun 2026 35 Views
08 Jun 2026 28 Views