Share this post with:
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में रोजगार को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अब तक 85,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां दे चुकी है और अगले साल 1 लाख नए पदों पर भर्ती करने जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के रवींद्र भवन में 'किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के पदोन्नत शासकीय सेवकों द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस अवसर पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अंतर्गत दिवंगत कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह नियुक्ति पात्र परिवारों को शासकीय सेवा से जोड़ते हुए उनके भविष्य को संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अंतर्गत दिवंगत कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह नियुक्ति पात्र परिवारों को शासकीय सेवा से जोड़ते हुए उनके भविष्य को संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
Share this post with:
04 Oct 2026 14 Views
22 Sep 2026 72 Views
06 Oct 2026 16 Views
05 Oct 2026 65 Views
05 Oct 2026 15 Views
05 Oct 2026 12 Views
05 Oct 2026 26 Views
05 Oct 2026 37 Views
04 Oct 2026 37 Views