Share this post with:
00 एम्स टाटीबंध के सामने 10 ठेलों में गंदगी व डस्टबीन नहीं मिलने पर 5100 जुर्माना
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 8 स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा दिये गये आदेशानुसार एवं जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा के नेतृत्व एवं स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा, राकेश बंजारे की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत टाटीबंध ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित एमपी ढाबा में जनशिकायतो की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान एमपी ढाबा में गंदगी मिली एवं नियमानुसार एसटीपी की व्यवस्था करना नहीं पाया गया। वहीं कम्पोस्ट पीट की व्यवस्था करना नहीं पाया गया और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन करना नहीं पाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए जोन 8 जोन कमिश्नर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित एमपी ढाबा के संचालक को भविष्य के लिये कड़ी कार्यवाही व चेतावनी देते हुए तत्काल 10 हजार रूपये का ई जुर्माना किया।
इसी प्रकार नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 8 क्षेत्र के तहत एम्स टाटीबंध जीई मार्ग में एम्स के सामने 10 ठेलो में स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिली एवं डस्टबीन रखा जाना नहीं पाया गया एवं प्राप्त जनशिकायते सही मिली। इस पर संबंधित 10 ठेलो के संचालको को भविष्य के लिये नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी देते हुए 5100 रू. का जुर्माना किया गया एवं प्राप्त जनशिकायत का स्थल पर त्वरित निदान किया गया।
Share this post with:
23 Oct 2026 13 Views
23 Oct 2026 12 Views
23 Oct 2026 25 Views
23 Oct 2026 37 Views
23 Oct 2026 26 Views
22 Oct 2026 55 Views
22 Oct 2026 52 Views