Share this post with:
* रांची, बेंगलुरु और चेन्नई की कंपनियों के करंट अकाउंट्स रडार पर
* पुलिस को उलझाने के लिए किया 'सर्वर जंपÓ तकनीक का इस्तेमाल
ग्वालियर। चार्टर्ड एकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय को क्रिप्टो करंसी में निवेश का झांसा देकर 21.05 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पुलिस उन खातों पर फोकस कर रही है, जिनमें सबसे ज्यादा रकम गई है। इसमें झारखंड, कर्नाटका और तमिलनाडु में अलग-अलग कंपनियों के करंट खातों में मोटी रकम पहुंची है। अब इन खाताधारकों तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस लगी है। वहीं अब तक राज्य साइबर सेल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की मदद से 2.05 करोड़ रुपये फ्रीज करा चुकी है। यह रकम रविवार तक 1.92 करोड़ रुपये थी।
यह मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी साइबर ठगी है। इसकी जांच राज्य साइबर सेल की भोपाल और ग्वालियर की टीम कर रही हैं। भोपाल से वरिष्ठ अधिकारी रोज मानीटरिंग कर रहे हैं। यही कारण है- पुलिस 2.05 करोड़ रुपये फ्रीज करवाने में कामयाब रही है।
Share this post with:
21 Jul 2026 6 Views
12 Jul 2026 25 Views
18 Jul 2026 51 Views
18 Jul 2026 54 Views
18 Jul 2026 62 Views
18 Jul 2026 119 Views