Share this post with:
0-अयोध्या राममंदिर में चढ़ावे की चोरी विवाद में व्हीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान
0-दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया,15 दिनों में रिपोर्ट आने की संभावना
रायपुर। विश्व हिंदू परिषद (व्हीएचपी ) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार को रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़े मामले की एसआईटी जांच जारी है और आगामी 15 दिनों के भीतर इसकी रिपोर्ट आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले एफआईआर दर्ज करने की मांग करना जल्दबाजी होगी।
रायपुर के रामनगर, कोटा स्थित एक निजी परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में आलोक कुमार ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाएगी, ताकि तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय लिया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आलोक कुमार ने कहा कि चाहे कोई व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, यदि जांच में उसकी संलिप्तता सामने आती है तो उसे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही हैं और रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर परिसर में जो व्यवस्थाएं लागू की गई थीं, वे विशेषज्ञों की राय और सुझावों के आधार पर तैयार की गई थीं। यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की खामी या कमी सामने आती है, तो उस व्यवस्था की दोबारा समीक्षा की जाएगी और जरूरत पडऩे पर नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
प्रेस वार्ता के दौरान आलोक कुमार ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को इस मुद्दे पर राजनीति करने की आदत है। हिंदुत्व से जुड़े विषयों पर निम्न स्तर की राजनीति करने के बजाय उन्हें सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव को किसी प्रकार की आपत्ति थी, तो उन्हें स्वयं सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करनी चाहिए थी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर वे खुद सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गए।
Share this post with:
14 Jun 2026 28 Views
14 Jun 2026 34 Views
14 Jun 2026 12 Views
13 Jun 2026 20 Views
12 Jun 2026 24 Views
12 Jun 2026 11 Views
11 Jun 2026 29 Views