Share this post with:
नई दिल्ली--शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन करेगी, इसके बदले पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। -एनडीटीवी- ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी। पार्टी ने महाराष्ट्र सरकार में एक कैबिनेट और दो राज्य मंत्री पद भी मांगे हैं।
पार्टी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने शुक्रवार को कहा था कि शरद पवार से चर्चा के बाद परिसीमन बिल का समर्थन करने का फैसला लिया गया है। करीब 24 दिन पहले खबर आई थी कि पीएम मोदी ने अस्पताल में भर्ती शरद पवार को फोन किया था। उन्होंने कहा था, 'सुप्रिया अब तैयार हैं। हम दोनों मिलकर देश संभालेंगे। आप आराम कीजिए।Ó यह जानकारी पवार के करीबी वि_ल मनियार ने दी थी।
दरअसल, एनसीपी (एसपी)के महाराष्ट्र विधानसभा में 10 विधायक और लोकसभा में 8 सांसद हैं। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से लोकसभा और 2 दिसंबर से राज्यसभा में शुरू होगा। उधर महाराष्ट्र कांग्रेस ने शरद पवार की पार्टी के फैसले पर नाराजगी जताई है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इसी साल राज्यसभा चुनाव में शरद पवार को जिताने के लिए उसने अपनी सीट पर दावा छोड़ दिया था।कांग्रेस ने सवाल उठाया कि अब वही शरद पवार और उनकी पार्टी भाजपा सरकार के परिसीमन बिल का समर्थन क्यों कर रहे हैं।
Share this post with:
27 Nov 2026 100 Views
27 Nov 2026 125 Views
25 Nov 2026 612 Views