Share this post with:
जगदलपुर। बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र में स्थित नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट में काम करने के दौरान मंगलवार को ऑपरेटर गर्म पिघले हुए लोहे (हॉट मेटल) की चपेट में आ गया। इस दौरान उसके साथी कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन कोई उसे नहीं बचा पाया। चंद सेकंड में ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगल साय (31) के रूप में हुई है। वह बस्तर के देवड़ा गांव का रहने वाला था। इस मामले को लेकर एक दिन बाद भी नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट प्रबंधन की तरफ से भी कोई बयान अब तक सामने नहीं आया है। नगरनार थाना प्रभारी विकेश तिवारी ने बताया कि प्लांट में हुए हादसे की जांच की जा रही है। जांच के बाद हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आएंगी।
मिली जानकारी के अनुसार नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट में मंगलवार दोपहर लोहे को गलाने का काम चल रहा था। इसी दौरान ऑपरेटर मंगल साय गर्म पिघले हुए लोहे की चपेट में आ गया। लोहे का तापमान इतना ज्यादा था कि वह बुरी तरह जल गया। हादसे के बाद प्लांट के दूसरे कर्मचारी भी मौक पर पहुंचे। हालंकि मेटल के थोड़ा ठंडा होने के बाद जली हुए शव को निकाला गया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ है और ऑपरेटर गर्म मेटल की चपेट में कैसे आया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक स्टील प्लांट प्रबंधन की तरफ से सामने नहीं आई है। इससे यह प्रतीत हेता है कि नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट प्रबंधन इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत के बाद भी कुछ भी कहना उचित नही समझता।
Share this post with:
11 Nov 2026 9 Views
10 Nov 2026 25 Views
10 Nov 2026 16 Views
09 Nov 2026 29 Views
07 Nov 2026 55 Views
05 Nov 2026 50 Views