Share this post with:
00 केंद्रीय कोयला खान मंत्री रेड्डी होंगे मुख्य अतिथि; मुख्यमंत्री साय और सीएसआईआर महानिदेशक डॉ. एन. कलाईसेल्वी की रहेगी उपस्थिति
रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को दीनदयाल सभागार में आयोजित किया गया है जहां संस्थान के 1,364 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की महानिदेशक एवं भारत सरकार के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग की सचिव डॉ. (श्रीमती) एन. कलाईसेल्वी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगी।
दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में बी.टेक. एवं बी.आर्क. के 976, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (एमसीए), मास्टर ऑफ साइंस (एम.एससी.) एवं मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.टेक.) के 283 तथा पीएच.डी. के 105 शोधार्थी शामिल हैं। इस अवसर पर कुल 51 पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 25 स्वर्ण और 25 रजत पदक शामिल हैं। बी.टेक. एवं बी.आर्क. के विद्यार्थियों को 12 स्वर्ण एवं 12 रजत पदक तथा एमसीए, एम.एससी. एवं एम.टेक. के विद्यार्थियों को 13 स्वर्ण एवं 13 रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। संस्थान का ओवरऑल टॉपर पुरस्कार बी.टेक. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा सुश्री आत्मिका गंगेले को प्रदान किया जाएगा।
दीक्षांत समारोह के अवसर पर एनआईटी रायपुर के हीरा हॉल में सात उत्कृष्टता केंद्रों का भी उ?द्घाटन किया जाएगा। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी इन केंद्रों का शुभारंभ करेंगे। इन सात केंद्रों में मेइटी इंडिया एआई छत्तीसगढ़ उत्कृष्टता केंद्र, क्रिटिकल मिनरल्स उत्कृष्टता केंद्र, कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स उत्कृष्टता केंद्र, अंतरिक्ष एवं अंतरग्रहीय अन्वेषण केंद्र, मैराल ग्रामीण एवं जनजातीय स्वास्थ्य नवाचार केंद्र, एयरोस्पेस एवं स्वायत्त प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र तथा नैनोविज्ञान एवं सतत ऊर्जा प्रौद्योगिकी केंद्र शामिल हैं।
Share this post with:
01 Nov 2026 26 Views
01 Nov 2026 45 Views
01 Nov 2026 32 Views
01 Nov 2026 50 Views
31 Oct 2026 51 Views
31 Oct 2026 41 Views