Share this post with:
0- शशिधर जगदीशन की जगह 27 अक्टूबर से कमान संभालेंगे
मुंबई-एचडीएफसी बैंक ने अनूप बागची को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। बागची 27 अक्टूबर से पदभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा।
आरबीआई से मंजूरी मिलने के बाद बैंक ने 1 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। मौजूदा एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। जगदीशन ने अगले कार्यकाल के लिए री-अपॉइंटमेंट की मांग नहीं की थी।
अनूप बागची का बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने से पहले वे आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ पद पर रह चुके हैं।
Share this post with:
01 Oct 2026 18 Views
01 Oct 2026 35 Views