Share this post with:
0- पति समर्थ सिंह जिला न्यायालय भोपाल के समक्ष सरेंडर करेगा
भोपाल/जबलपुर-एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का फिर से पोस्टमॉर्टम होगा। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इसके आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली्रएम्स के डायरेक्टर के नेतृत्व में टीम भोपाल एम्स में पोस्टमॉर्टम करेगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्विशा के पिता को मामले की सीबीआई जांच कराने का आश्वासन दिया था।सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी गई है।
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, एक के बाद एक नाटकीय घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। ताजा जानकारी यह है कि ट्विशा के पति समर्थ सिंह के अधिवक्ता ने उसकी अग्रिम जमानत की अर्जी वापस ले ली।अब कहा जा रहा है कि समर्थ सिंह जिला न्यायालय भोपाल के समक्ष सरेंडर करेगा। मामला पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के पुत्र पर आरोप से संबंधित है। नोएडा की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी।
इससे पूर्व शुक्रवार की सुबह हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अवनींद्र कुमार सिंह की एकलपीठ के समक्ष समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। आवेदक का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह ने रखा। राज्य की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने भोपाल से केस डायरी मंगवाने समय मांगा। कोर्ट ने आज दोपहर ढाई बजे तक का समय दिया।
Share this post with:
21 May 2026 34 Views
22 May 2026 8 Views
22 May 2026 13 Views
22 May 2026 14 Views
21 May 2026 68 Views
21 May 2026 24 Views
21 May 2026 11 Views