CNIN News Network

एक ही परिसर में संचालित होंगे अब राज्य के 7 चिकित्सा परिषद

17 Apr 2026   18 Views

एक ही परिसर में संचालित होंगे अब राज्य के 7 चिकित्सा परिषद

Share this post with:

रायपुर। लेाक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय में पिछले दिनों हुई बैठक में राज्य की सभी चिकित्सा परिषदों (काउंसिल्स) को एक ही परिसर में संचालित करने का निर्णय लिया गया है। संस्थानों को कक्ष आवंटन आदेश जारी कर दिया है। यह व्यवस्था नवा रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के महर्षि संस्थान भवन में की गई है।

एक ही परिसर में संचालित होंगे अब राज्य के 7 चिकित्सा परिषद

आदेश में यह कहा गया कि छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल, आयुष काउंसिल, नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल, स्टेट फार्मेसी काउंसिल, डेंटल काउंसिल और एलाइड हेल्थ काउंसिल को भूतल पर अलग-अलग कक्ष आवंटित किए गए हैं। सभी काउंसिल्स के रजिस्ट्रार और कार्यालय के लिए निर्धारित कक्ष और क्षेत्रफल तय कर दिए गए हैं। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सभी परिषदें शीघ्र ही आवंटित कक्षों में स्थानांतरित होना सुनिश्चित करें। साथ ही, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल और पुस्तकालय का उपयोग सभी काउंसिल्स द्वारा साझा रूप से किया जाएगा। किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए शासन की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

AD R.O. No. - 13404/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web