Share this post with:
रायपुर। नॉर्थ जोन पुलिस ने एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग मामलों में कुल 200 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। गुढिय़ारी में एक आरोपी के पास से देशी कट्टा बरामद किया गया। वहीं, जुआ खेलते पकड़े गए 36 लोगों से 1 लाख 26 हजार 100 रुपए और ताश की 52 पत्तियां जब्त की गईं।
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) दीपमाला कश्यप के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान आर्म्स एक्ट के 3 मामले दर्ज कर 3 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आबकारी एक्ट के 8 मामलों में 8 और धारा 36(सी) के तहत 4 मामलों में 4 लोगों पर कार्रवाई की गई। वहीं बीएनएसएस की धारा 170 के तहत 70 मामलों में 71 लोगों और धारा 126/135(3) के तहत 78 मामलों में 85 लोगों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा अलग-अलग थानों में 35 वारंट तामील कराए गए।
Share this post with:
05 Nov 2026 26 Views
04 Nov 2026 36 Views
03 Nov 2026 62 Views
03 Nov 2026 54 Views