CNIN News Network

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव

16 Sep 2026   2 Views

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव

Share this post with:

00 एक माह तक 12 प्रमुख पहलों के जरिए सेवा, सुशासन, नवाचार और राष्ट्र निर्माण का पहुंचाया जाएगा संदेश
रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 12 प्रमुख पहलों के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा, सुशासन, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
अभियान के प्रथम दिवस 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे जिलेभर में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिला मुख्यालय से लेकर विकासखण्डों, ग्राम पंचायतों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों तक दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा, समर्पण और संकल्प का संदेश दिया जाएगा। जिले में लगभग 01 लाख 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पर्यटन स्थलों से शहीद स्मारकों तक जगमगाएंगे दीप
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ते हुए जिला मुख्यालय, विकासखण्डों और ग्राम पंचायतों के साथ प्रमुख पर्यटन स्थलों, महतारी सदन, अटल डिजिटल केन्द्र, प्रधानमंत्री आवास, अमृत सरोवर, आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों, आश्रम-छात्रावासों तथा शासकीय कार्यालयों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। अभियान में ऐसे गांवों को भी विशेष रूप से जोड़ा जाएगा, जहां पूर्व में बड़ी माओवादी घटनाएं हुई हैं अथवा जहां उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की गई हैं। शहीद स्मारकों, प्रतिमा स्थलों और सुरक्षा कैंपों में भी दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, साहस, शांति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया जाएगा। इस तरह जिलेभर में एक साथ प्रज्ज्वलित होने वाले 01 लाख 11 हजार दीप एकजुटता और विकसित भारत के संकल्प के प्रतीक बनेंगे।
सेवा और समर्पण की प्रेरक कहानियां पहुंचेंगी जन-जन तक
नमो सेवा-अनकही कहानियां पहल के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी नाटक प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा और समर्पण की प्रेरक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसी अवधि में सेवा की कहानी पहल के तहत क्लस्टर, जिला एवं राज्य स्तर पर सेवा से जुड़ी प्रेरक कहानियों को सामने लाया जाएगा। मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी चित्र एवं आलेख प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को विकसित भारत के सपने, रचनात्मक अभिव्यक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ा जाएगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web