Share this post with:
कोलकाता--तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर छिड़ा आंतरिक विद्रोह अब पूरी तरह बेकाबू होता नजर आ रहा है। गुरुवार को पार्टी को एक और करारा झटका लगा जब राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बारिक ने उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पिछले महज एक हफ्ते के भीतर संसद से इस्तीफा देने वाले वे टीएमसी के तीसरे राज्यसभा सांसद हैं। बारिक से पहले सोमवार को दिग्गज नेता सुखेंदु शेखर रॉय और बुधवार को सुष्मिता देव ने अपने पदों से इस्तीफा देकर टीएमसी नेतृत्व को हिलाकर रख दिया था। सूत्र बता रहे हैं तीन और सांसद इस्तीफा दे सकते हैं।
Share this post with:
11 Jun 2026 16 Views
11 Jun 2026 14 Views
10 Jun 2026 36 Views