CNIN News Network

एआईएडीएमके में फूट, बागी गुट का टीवीके को समर्थन

12 May 2026   25 Views

एआईएडीएमके में फूट, बागी गुट का टीवीके को समर्थन

Share this post with:

 

--0-षणमुगम बोले- जनादेश विजय के साथ, हम डीएमके से जुड़ते तो खत्म हो जाते

चेन्नई-तमिलनाडु में एआईएडीएमके पार्टी में दो हिस्सों में टूट गई है। पार्टी के नेता सीवी षणमुगम ने टीवीके विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कडग़म को समर्थन देने का आधिकारिक ऐलान कर दिया। कहा जा रहा है कि उनके साथ 30 विधायकों ने भी विजय को समर्थन देना स्वीकार किया है।

मंगलवार सुबह षणमुगम ने बयान दिया, 'हम जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। यह जनादेश डीएमके  के लिए नहीं, विजय के लिए है। इसलिए हम टीवीके सरकार को अपना समर्थन देते हैं। अगर हम डीएमके के साथ गठबंधन करते तो एआईएडीएमके का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता।Óषणमुगम  ने यह भी कहा- मेरी एआईएडीएमके तोडऩे की कोई मंशा नहीं है। एडप्पादी पलानीसामी ही हमारे नेता हैं।

2026 के विधानसभा चुनाव में एआईएडीएमके  केवल 47 सीटें ही जीत पाई। एआईएडीएमके में अब केवल पलानीसामी गुट रह गया है। इसमें 17 नेता हैं।दोनों गुटों में पहली बार मतभेद तब दिखाई दिए, जब एआईएडीएमके  के नवनिर्वाचित सदस्य सोमवार को तमिलनाडु की 17वीं विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने आए थे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web