Share this post with:
मुंबई। ऋषभ पंत ने आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। फ्रेंचाइजी ने बताया कि पंत ने खुद कप्तानी छोडऩे का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। लखनऊ की टीम इस सीजन में 10वें और आखिरी स्थान पर रही।
इस बीच, हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस छोडऩे की चर्चा चल रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने आईपीएल सूत्रों के हवाले से बताया कि पांड्या ने इसकी जानकारी टीम के प्लेऑफ की रेस से बाहर होते ही मैनेजमेंट को दे दी थी। उन्होंने सीनियर खिलाडिय़ों से मतभेद को फैसले की वजह बताया था।
32 साल के ऑलराउंडर ने सीजन के बीच में ही मुंबई टीम मैनेजमेंट को बताया था कि वे टीम के खराब प्रदर्शन, सीनियर खिलाडिय़ों से मतभेद के चलते तनाव में हैं। अलग होने को लेकर पंड्या और मुंबई इंडियंस में सहमति बन गई है। मुंबई इस आईपीएल सीजन में 9वें नंबर पर रही।
Share this post with:
27 May 2026 40 Views
29 May 2026 35 Views
28 May 2026 39 Views
27 May 2026 40 Views