Share this post with:

एशियाई पैरा गेम्स 2026 में हाई जंप ज्64 स्पर्धा में भारत का डबल पोडियम, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर की छलांग के साथ बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक
रायपुर--वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की हाई जंप ज्64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार और रजत पदक हासिल करने वाले बंटी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दोनों भारतीय खिलाडि़यों ने एक ही स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। भारतीय पैरा एथलीटों की इस शानदार उपलब्धि ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
श्री चौधरी ने कहा कि टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) से जुड़े प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर की शानदार छलांग लगाकर नया एशियाई पैरा गेम्स रिकॉर्ड स्थापित करते हुए लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं बंटी ने 1.92 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ रजत पदक हासिल कर देश की इस स्वर्णिम सफलता में एक और उपलब्धि जोड़ी है। दोनों खिलाडि़यों का यह प्रदर्शन भारतीय पैरा एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत और विश्वस्तरीय प्रतिभा का शानदार उदाहरण है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रवीण कुमार और बंटी की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। दोनों खिलाडि़यों ने अपनी असाधारण खेल प्रतिभा से साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयासों से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि देश के लाखों युवाओं, विशेषकर दिव्यांग खिलाडि़यों के लिए प्रेरणादायी है।
श्री चौधरी ने कहा कि एशियाई पैरा खेलों में भारतीय खिलाडि़यों का लगातार शानदार प्रदर्शन देश के खेल इतिहास में नए गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ रहा है। प्रवीण कुमार का लगातार दूसरा स्वर्ण पदक और बंटी का रजत पदक भारतीय पैरा खेलों की स्वर्णिम यात्रा को और मजबूती प्रदान करता है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने दोनों खिलाडि़यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।:
Share this post with:
21 Oct 2026 12 Views
21 Oct 2026 12 Views
21 Oct 2026 15 Views
21 Oct 2026 28 Views
19 Oct 2026 37 Views
19 Oct 2026 47 Views
18 Oct 2026 66 Views
16 Oct 2026 58 Views