Share this post with:
00 यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी आधुनिक, स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता वाली खानपान सुविधा
बिलासपुर। यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर बेहतर, स्वच्छ, सुविधाजनक एवं उच्च गुणवत्ता वाली खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मंडल के उसलापुर रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की शुरुआत की गई है। इस सुविधा के प्रारंभ होने से यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही आधुनिक वातावरण के साथ प्रतिष्ठित ब्रांड के गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे।
यह पहल यात्रियों के खानपान अनुभव को और बेहतर बनाने के साथ रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं में आधुनिकता एवं गुणवत्ता के नए मानक स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आउटलेट को यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता और बेहतर सेवा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि उसलापुर रेलवे स्टेशन पर प्रारंभ किया गया यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का पहला प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट है। इसके माध्यम से यात्रियों को स्टेशन पर ही प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के खाद्य एवं पेय ब्रांड की सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई है। आउटलेट में यात्रियों को स्वच्छ, ताजा, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वादिष्ट खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे। विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों, परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों तथा ट्रेन के आगमन-प्रस्थान के बीच कम समय में भोजन या जलपान की आवश्यकता वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
Share this post with:
17 Aug 2026 4 Views
15 Aug 2026 31 Views