Share this post with:
बीजापुर। जिले के कलेक्टर विश्वदीप के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जिले में संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत पुनर्वास केंद्र बीजापुर में साक्षरता केंद्र के छठवें बैच का साेमवार काे शुभारंभ किया गया। इस बैच में 90 असाक्षर पुनर्वासित युवाओं (आत्मसमर्पित नक्सलियों)को बुनियादी साक्षरता एवं अंकज्ञान प्राप्त कराकर साक्षर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुनर्वासित युवाओं (आत्मसमर्पित नक्सलियों) को शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सक्षम बनाना है। इसका सकारात्मक परिणाम हाल ही में कोण्डापल्ली में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान एक पुनर्वासित दंपति ने बताया कि पुनर्वास केंद्र में प्राप्त साक्षरता एवं अंकज्ञान ने उनके जीवन में नई रोशनी लाई है। शिक्षा के माध्यम से वे आज सफलता पूर्वक दुकानदारी का व्यवसाय कर अपनी आजीविका चला रहे हैं।
इस अवसर पर शिक्षार्थियों को उल्लास प्रवेशिका, मार्गदर्शिका, अभ्यास पुस्तिका, पेन सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी कमलदास झाड़ी ने गोंडी बोली में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की पूरी टीम उपस्थित रही।
Share this post with:
08 Jun 2026 21 Views
08 Jun 2026 11 Views
08 Jun 2026 15 Views
08 Jun 2026 43 Views
08 Jun 2026 48 Views
08 Jun 2026 21 Views
08 Jun 2026 36 Views
08 Jun 2026 28 Views