Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीज त्योहार को लेकर महिलाओं और परिवारों में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में महिलाएं तीज मनाने के लिए मायके जाने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में अगर आप भी 13 या 14 सितंबर को ट्रेन से सफर करने वाली हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जा रहा है जिसके चलते 13 सितंबर को रायपुर-बिलासपुर और बिलासपुर-गेवरा रोड रूट की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इन ट्रेनों के रद्द होने से रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और आसपास के क्षेत्रों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
13 सितंबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रायपुर-बिलासपुर मेमू ट्रेन नंबर 68728
बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू ट्रेन नंबर 68734
गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू ट्रेन नंबर 68733
बिलासपुर-रायपुर मेमू ट्रेन नंबर 68719
कोरबा-रायपुर पैसेंजर ट्रेन नंबर 5820
रायपुर-इतवारी पैसेंजर ट्रेन नंबर 58206
रायपुर-गेवरा रोड मेमू ट्रेन नंबर 68746
14 सितंबर को इन ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा
रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन नंबर 58204
इतवारी-रायपुर पैसेंजर ट्रेन नंबर 58206
कोरबा-रायपुर मेमू ट्रेन नंबर 68745
Share this post with:
13 Sep 2026 17 Views
13 Sep 2026 17 Views
13 Sep 2026 12 Views
12 Sep 2026 24 Views
12 Sep 2026 40 Views
12 Sep 2026 32 Views
11 Sep 2026 100 Views