CNIN News Network

उरकुरा गेट पर नई रेलवे लाइन बिछाने के कार्य हेतु सड़क यातायात रहेगा बंद

22 Aug 2026   13 Views

उरकुरा गेट पर नई रेलवे लाइन बिछाने के कार्य हेतु सड़क यातायात रहेगा बंद

Share this post with:


रायपुर। रायपुर रेल मंडल द्वारा समपार क्रमांक 414, उरकुरा गेट, किमी 823/10-08 पर नई रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है। इस कार्य के सुचारु एवं सुरक्षित निष्पादन हेतु 26 अगस्त सेआगामी आदेश तक, सामान्यत: तक, संबंधित समपार सड़क मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा।.यह समपार मांढर-उरकुरा रेलखंड में स्थित है। कार्यस्थल का मार्ग डब्ल्यू.आर.एस.-उरकुरा पहुंच मार्ग, रेलवे परिसर, समपार क्रमांक 414, उरकुरा मेन गेट है। रेलवे द्वारा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि उक्त अवधि में उरकुरा गेट से आवागमन न करें तथा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web