Share this post with:
रायपुर। मंदिर हसौद इलाके के उमरिया धान मंडी के पास खड़े आयशर वाहन में 12 भैंसें मृत मिलीं। सूचना मिलने पर मंदिरहसौद पुलिस मौके पर पहुंची तो चालक और उसके कुछ साथी वहां से भाग गए लेकिन दो आरोपियों आरोपी मनोज कुमार बघेल व वीरु लहरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वाहन में मवेशियों के लिए पानी, हवा और चारे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी इस कारण वे मर गए, फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
मंदिर हसौद पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम उमरिया धान मंडी के पास आयशर वाहन एमपी 07 जीए 9910 खड़ा है जिससमें बड़ी संख्या में भैंसों को ठूंसकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस शिकायतकर्ता हरि साहू निवासी रामसागर पारा, गुढिय़ारी और उनके साथियों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वाहन चालक और उसके कुछ साथी वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो अंदर 12 भैंसें मृत अवस्था में मिलीं। मौके पर वीरू धृतलहरे और पप्पू उर्फ मनोज बघेल को पुलिस ने हिरासत में लिया। मवेशियों को कहां से लाया गया था, इन्हें कहां ले जाया जा रहा था और इस परिवहन में और कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
हरि साहू की शिकायत पर मंदिर हसौद थाने में अपराध क्रमांक 480/26 दर्ज किया गया है। वीरू धृतलहरे, पप्पू उर्फ मनोज बघेल और फरार अन्य आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, छत्तीसगढ़ पशु परिवहन अधिनियम, मोटर व्हीकल एक्ट और बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, छत्तीसगढ़ पशु परिवहन अधिनियम 1978 की धारा 47ए, 49, 54 (1), (2), (3), मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 और बीएनएस की धारा 325, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
Share this post with:
04 Oct 2026 37 Views
04 Oct 2026 34 Views
04 Oct 2026 18 Views
04 Oct 2026 16 Views
04 Oct 2026 29 Views
03 Oct 2026 42 Views